फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water filled on the station route, the problems of the passengers increased

स्टेशन मार्ग पर भरा पानी, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water filled on the station route, the problems of the passengers increased
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-प्रयागराज रेल खंड स्थित बी और डी श्रेणी के स्टेशनों को जोड़ने वाले मार्गों पर पानी लग जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्री दिन में तो दूसरे रास्तों का सहारा लेकर स्टेशन व गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, लेकिन रात के समय मार्ग पर बने गड्ढों में भरा व कीचड़ से होकर गुजरना मुश्किल भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह प्रयागराज से मऊ जंक्शन तक जाने वाली मेमू अनारक्षित ट्रेन छूटने पर यात्री राजेंद्र कुमार ने जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया है कि वाराणसी डिविजन के अंतर्गत आने वाले लगभग 90 किलोमीटर वाले रेल खंड को अधिकारी तीन वर्ष से दोहरीकरण, विद्युतीकरण का काम कर रहे हैं। अब तक 70 फीसदी कार्य पूरा होने पर बनारस से ज्ञानपुर रोड स्टेशन तक ट्रेनें नई व्यवस्था से चलवाई जा रही हैं, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने के लिए मार्ग की हालत में सुधार नहीं हो सका है। यही स्थिति अहिमनपुर स्टेशन के पूर्वी फाटक से होकर माधोसिंह और खमरिया नगर को पहुंचने वाली सड़क, अलमऊ, सरायजगदीश हाल्ट की है। अहिमनपुर स्टेशन से जगतपुर महाविद्यालय जाने वाले छात्र राहुल व छात्रा प्रियंका ने कहा कि स्टेशन और हाल्ट तक पहुंचने वाले किसी मार्ग पर नजर डाली जाए तो स्थिति खराब है। जब तक हम लोग स्टेशन पहुंचते हैं, तब तक ट्रेनें छूट जाती हैं। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी डिविजन अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीकरण योजना में आवागमन को प्रमुखता दी जा रही है। मौसम साफ होने पर सड़कों की स्थिति में बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed