फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Warehouse full in Suriyawan, paddy purchase stopped for three days

सुरियावां में गोदाम फुल, तीन दिन से धान खरीद बंद

Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Warehouse full in Suriyawan, paddy purchase stopped for three days
जिले में धान खरीद की व्यवस्था कैसी है, इसका अंदाजा सुरियावां के साधन सहकारी समिति पर बने क्रय केंद्र को देखकर लगाया जा सकता है। यहां महज डेढ़ महीने की खरीद के बाद ही गोदाम फुल हो गया है। इससे वहां खरीद बंद कर दी गई है। तीन दिन से खरीद बंद होने के कारण किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसानों ने उठान कराकर खरीद शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के प्रभारी शिव शंकर यादव ने बताया कि तीन सौ एमटी धान खरीद का इस केंद्र पर लक्ष्य है। 20 नवंबर से खरीद शुरू हुई थी। अब तक 2526 क्विंटल की खरीद 66 किसानों से की जा चुकी है। सभी किसानों का भुगतान भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहां 948 क्विंटल धान का गोदाम से उठान हो चुका है। दो कमरों के गोदाम में 1578 क्विंटल डंप पड़ा है। बीते तीन दिन से धान खरीद बंद है। जब तक गोदाम खाली नहीं होगा, खरीद प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही उठान कराने का भरोसा मिला है। उधर, क्रय केंद्र पर धान खरीद के बारे में जानकारी लेने पहुंचे किसानों ने कहा कि जब पहले से खरीदे गए धान का उठान नहीं हो रहा है तो हम किसानों की खरीद कैसे होगी। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला का कहना है कि धान का उठान न होने के कारण वहां थोड़ी समस्या आई है। कल ही वहां के धान का उठान कराकर खरीद शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed