फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wall fell, the death of a worker buried in

चहारदीवारी गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Wall fell, the death of a worker buried in
नागरिकों और पुलिस के प्रयास तीनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चकसहाब निवासी मजदूर संजय प्रजापति की मौत हो गई। एसपी ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


कुछ महीनों पहले फूलबाग में बैंक की नीलामी की जमीन समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला ने खरीदी थी। वहां हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले के आला  अधिकारियों और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में  200  फीट लंबी और 10 फीट ऊंची दीवार तैयार की गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसी दीवार से सटकर पड़ोसी नींव खुदवा रहा था। नींव सटे होने से 200 फीट लंबाई की दीवार भरभरा कर ढह गई। उसी दौरान काम कर रहे मजदूर गोपीगंज थानाक्षेत्र के चकसहाब गांव निवासी  सतेराम (23) पुत्र राजमणि, बनवासी प्रजापति (29) पुत्र द्वारिका और संजय प्रजापति (32) पुत्र द्वारिका मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के नागरिकों और पुलिस के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। तीनों  घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उपचार  के दौरान संजय प्रजापति की मौत हो गई, वहीं दोनों अन्य घायल मजदूरों को बीएचयू रेफर कर दिया गया।

 हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। एक मजदूर के और दबे होने की सूचना पर दमकल, पुलिसकर्मी घंटों मशक्कत करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मृतक को एक बेटी और एक बेटा है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैयालाल उमर वैश्य के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक पीके मिश्रा ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed