{"_id":"5ef23d8c8ebc3e431314a53b","slug":"wait-for-widow-penson-bhadohi-news-vns5318452155","type":"story","status":"publish","title_hn":"962 विधवाओं को पेंशन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
962 विधवाओं को पेंशन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है, लेकिन अब भी कागजों पर 962 विधवाएं पेंशन का इंतजार कर रही जबकि धरातल पर संख्या कहीं अधिक है। ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और ब्लॉक अफसरों की उदासीनता से महिलाओं को सरकारी इमदाद नहीं मिलती। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सामाजिक परिवेश में पति की मौत के बाद विधवा महिलाओं को काफी जटिल समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को केंद्र सरकार प्रोत्साहन रूप में 500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन माह में 1500 रुपये देती है। विभागीय आंकड़ों में जिले की 30 हजार 408 महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलता है, जबकि 962 महिलाओं को पेंशन देने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया ऌै। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, अभोली ब्लॉक के धनऊपुर निवासी नगीना देवी, बासमत्ती देवी, जड़ावती देवी का कहना है कि विधवा पेंशन मिल रहा है। अर्जुनपुर की कमला ने बताया कि पेंशन मिल रही है लेकिन राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ नहीं मिल सका है। वहीं दूसरी ओर अभोली की चंपा देवी और सुरियावां के डंगहर निवासी उमरा देवी ने कहा कि एक साल पूर्व आवेदन किया लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उदासीनता से पेंशन नहीं मिल सका। जिला अस्तर पर आवेदन किया है, जिसमें कहा गया कि जल्द ही पेंशन मिलेगा।
प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि नए आवेदन मिलने पर सत्यापन कर उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। प्रयास रहता है कि सभी को योजना का लाभ मिले। 962 नए आवेदन का प्रस्ताव शासन में लंबित है, अगस्त तक पेंशन आ जाएगी। विधवाओं के लिए जिले में कोई संगठन काम नहीं कर रहा।