{"_id":"6242044f0a371f30a842764c","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increased-due-to-heat-bhadohi-news-vns645445659","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि के कारण चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ढाई से तीन लाख मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय में सोमवार को ओपीडी में काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
चिकित्सालय में तीमारदार और मरीज काफी ज्यादा दिखे। सामान्य दिनों में 500 से 700 तक की ओपीडी ही होती है, लेकिन सोमवार को 950 मरीज ओपीडी में आए। आपातकालीन चिकित्सा विभाग में 30 मरीजों का इलाज हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर बच्चों के प्रति लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमीता बानो, प्रमिला, हिरावती देवी, राधा, राहुल पाल, हेमा देवी आदि ने चिकित्सालय पहुंचकर दवा ली। तल्ख धूप होने की वजह से चिकित्सालय में कई मरीज छांव के लिए पेड़ के पास तो कुछ ओपीडी में ही बैठे हुए नजर आए।