फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vitamin A supplements will protect against 11 diseases

विटामिन ए की खुराक 11 बीमारियों से बचाएगी

Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will protect against 11 diseases
जंगीगंज पीएचसी पर वैक्सीनेशन कराने आए युवकों से बात करते सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से पूर्व स्वास्थ्य विभाग बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने में जुट गया है। शासन के निर्देश पर 28 जुलाई से 28 अगस्त तक विशेष टीकाकरण सत्र में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। टीके से 11 गंभीर बीमारियों से सभी बच्चों का बचाव होगा। वहीं, खून की कमी दूर करने के लिए छह माह से पांच वर्ष के बच्चों को आईएफए सिरप का वितरण होगा। बच्चों को स्वस्थ रखने एवं उनकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए जीरो से पांच साल तक पोलिया, टिटनेस समेत अन्य टीके लगाए जाते हैं। संक्रमण के बीच बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। शासन के निर्देश पर अब स्वास्थ्य विभाग 11 गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए विटामिन ए का टीका लगाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को 28 जुलाई से 28 अगस्त तक विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जो बच्चों को बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाएगी। इससे टीबी, डायरिया, टीटनेस, निमोनिया, काली खांसी, डिफ्थेरिया, पोलियों, हेपटाईटिस बी, मिजिल्स, रूबेला, हिमोफिलस-इंफूएं बीमारी से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख से अधिक बच्चों को टीकाकरण सत्र में यह खुराक दी जाएगी। जंगीगंज के डीघ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगीगंज का सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मी विपिन पांडेय ने बताया कि छत से पानी का रिसाव होता हैै, जिसको सही कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ ने कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बातचीत किया सभी अस्पताल कमॅचारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में आए सभी लोगों से सम्मान से बातचीत करे इस अवसर पर डा छत्रपाल डा आर सी यादव बिपिन पाण्डे इन्दु देवी उमिला देवी सहित काफी लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed