फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vishwakarma Samaj's protest against Lakshmi murder case not being revealed

Bhadohi News: लक्ष्मी हत्याकांड का खुलासा न होने पर विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Samaj's protest against Lakshmi murder case not being revealed
भदोही के रड़ई याकूबपुर में लक्ष्मी विश्वकर्मा हत्याकांड के डेढ़ माह बाद भी हत्यारों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा और सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला महासचिव सूबेदार विश्वकर्मा ने कहा कि 24 नवंबर को रड़ई याकूबपुर से 12 वर्षीय नाबालिक लक्ष्मी विश्वकर्मा बरात देखने घर से निकली था और वापस नहीं आई। 26 नवम्बर को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया गया और 29 नवम्बर को विश्वकर्मा समाज की बेटी लक्ष्मी का शव गांव के बाहर मिलता है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस हत्यारे को अभी तक पकड़ नहीं पाई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। कहा कि उनकी तीन सूत्री मांगों में हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही लक्ष्मी के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग की। इस मौके पर आशीष विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा, आदर्श यादव समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed