फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Violence and chaos among the 56.19 percent voting

मारपीट और हंगामे के बीच 56.19 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 18 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Violence and chaos among the 56.19 percent voting
  तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में शनिवार को ज्ञानपुर ब्लाक में 57.62 और सुरियावां में 53.94 प्रतिशत पड़े वोट। दोनों ब्लाकों में 56.19 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

 जिला पंचायत और बीडीसी के 1347 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। शाम करीब चार बजे मतदान केंद्र अनरीपुर में मतदान को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

 इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम का प्रयास करने के बाद जिलाधिकारी आवास पहुंचकर पुनर्मतदान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मतदान केंद्र गिरधरपुर और सुरियावां के चकचंदा में दो गुटों के विवाद में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया।
शनिवार को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर गहमागहमी भी बढ़ती गई। मतदान खत्म होने से करीब एक घंटे पूर्व जिला मुख्यालय से लगे अनरीपुर (तिवारीपुर) मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने एक प्रत्याशी के समर्थन में कुछ नेताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
 इसको लेकर बिंद और ब्राह्मण बस्ती के युवकों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने रामजी केवट (40) को मारपीट कर घायल कर दिया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला इतना बढ़ गया कि गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने के बाद हंगामा कर रहे लोग तितर-बितर हो गए। मतदान केंद्र पर हंगामा करने के बाद ग्रामीणों ने ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर चक्काजाम किया।
मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। नाराज ग्रामीण सपा सरकार और सत्तापक्ष के कुछ नेताओं के खिलाफ तिवारीपुर से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास तक पहुंचे।
जिलाधिकारी से पुनर्मतदान कराने की मांग की।
 मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसी तरह गिरधरपुर मतदान केंद्र पर दोपहर में हंगामा होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सुरियावां ब्लाक के चकचंदा मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। माहौल बिगड़ता, इससे पूर्व पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद यहां पूरे दिन पुलिस के जवानों की मौजूदगी में मतदान कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न कराया गया। तिवारीपुर में प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हुआ, जिसे फोर्स ने पहुंचकर संभाल लिया। ग्रामीणों के बूथ कैप्चरिंग के आरोप को डीएम ने खारिज कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed