फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protested after the name was removed from the voter list

मतदाता सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Mar 2021 05:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested after the name was removed from the voter list
मोढ़ के नेवादा कला गांव में मतदाता सूची से नाम कटने पर मुस्लिम बस्ती में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स - फोटो : BHADOHI
मोढ़। भदोही तहसील के नेवादा कला गांव की मुस्लिम बस्ती में 30 से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से कट जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार को बस्तीवासियों ने नगर के मुख्य सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई करने और सूची में नाम जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव की मुस्लिम बस्ती के तमाम लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच सूची से नाम गायब देख लोगों में खलबली मच गई। मुख्य मार्ग पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान बूझकर सूची से नाम हटवाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि बीएलओ से मिलीभगत कर सूची से नाम गायब करा दिया गया है। जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि नाम नहीं जोड़ा गया तो कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिलाधिकारी को नाम जुड़वाने के संबंध में पत्रक भेजा गया। प्रदर्शन में हैदर अली, रुस्तम अली, सैफ अली, ताज मोहम्मद, वारिस अली आदि रहे।
विज्ञापन

नेवादा कला इकलौता गांव नहीं है। इसके पूर्व पकरीकला, डीघ के दरवांसी, ओझापुर, सोनपुर कटरा, मझगवां, रामकिशुनपुर बसहीं समेत 50 से अधिक गांव के ग्रामीण मतदाता सूची से नाम कटने के विरोध में डीएम और सीडीओ को ज्ञापन दे चुके हैं। पकरी कला सहित दो गांव की मतदाता सूची में धांधली मिलने पर दो बीएलओ पूर्व में निलंबित हो चुके हैं। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार का कार्य हो रहा है। अधिसूचना जारी होने से पूर्व तक मतदाता सूची में नाम डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाकर बीएलओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed