फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest against water logging

जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against water logging
मोढ़ । मोढ़ बाजार में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से जल जमाव की समस्या को लेकर बाजार वासियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का निदान नहीं होने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मोढ़ बाजार के मुख्य मार्ग पर सड़क खस्ताहाल हो गई है। पानी निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं होने से जरा सी बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ युक्त गंदा पानी भर जाता है। दुकानों में भी पानी चले जाने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग में सड़क के दोनों किनारे नाला निर्माण की ओर किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों से जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की । प्रदर्शन करने वालों में राधे गुप्ता, बिरजू गुप्ता, अशोक गुप्ता, भोला जायसवाल, छोटू शर्मा, महेश चौरसिया, रामधनी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed