फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstration at District Supply Office

जिलापूर्ति कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 06 May 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstration at District Supply Office
डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदारों और आपूर्ति निरीक्षकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मांगों संबंधी पत्रक डीएसओ को सौंपकर समस्याओं का समाधान न कराने पर उग्र रूप अख्तियार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के घोसिया निवासी मो. वकील, वसीम, राजा, डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर निवासी काली प्रसाद प्रजापति, राकेश प्रजापति, खानापुर के रोहित पांडेय, कुलमनपुर के मतलू मौर्य, बड़ागांव के अश्वनी श्रीवास्तव, ज्ञानपुर के लखनो निवासी गीता देवी झम्मन आदि का आरोप था कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उनका राशनकार्ड नहीं बन सका है। जहां बने भी हैं वहां के कोटेदार राशन नहीं दे रहे हैं। विभागीय मिलीभगत के कारण दर्जनों परिवारों का यूनिट कटवा दिया जा रहा है जो भी कार्डधारक राशन ले रहे हैं उन्हें भी प्रति यूनिट कम दिया जा रहा है। विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है और पात्रता सूची से नाम कटवाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का ने कहा कि 70 फीसद से अधिक अपात्रों के नाम कार्ड बना दिए जाने से 40 फीसद पात्र लाभार्थी कार्ड और राशन के लिए भटक रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी और लॉकडाउन में हर एक परिवारों के समक्ष अब खाने के लिए राशन की व्यवस्था कर पाना असंभव दिख रहा है। शासन के निर्देश पर भी विभाग जरूरतमंदों की अनदेखी कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अविलंब उनकी मांगों का समाधान समय रहते नहीं हो सका तो विभाग पर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को राशन और कार्ड से वंचित परिवारों को पात्रता श्रेणी में पंजीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed