फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrated regarding the transformer

ट्रांसफर्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Jul 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated regarding the transformer
गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मोढ़ के ताल सुपैला गांव के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 11 महीने से उक्त ट्रांसफार्मर खराब है। विभाग उसी की मरम्मत कर लगा देता है जो कुछ दिन में जल जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि मोढ़ बरदहवा विद्युत उप केंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां 63 केबीए ट्रांसफार्मर 11 महीने से खराब पड़ा है। बिजली की आपूर्ति सही न होने से आए दिन टीवी, पंखा सबमर्सिबल आदि इलेक्ट्रानिक सामान जल जाते हैं। बताया कि इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार कर चुके हैं। लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राहुल यादव, प्रदीप कुमार, संदीप यादव, सतीश यादव, लवकुश यादव, आकाश यादव, सोनू यादव, अनुज यादव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed