फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers angry at opening the gate in front of the temple

मंदिर के सामने गेट खोलने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 03 Oct 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry at opening the gate in front of the temple
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के शेरपुर गोपलहा गांव में चौरा देवी और बरम बाबा मंदिर के सामने सामुदायिक शौचालय का गेट खोलने को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय का मुख्य गेट पश्चिम तरफ किया जाए। कहा कि मंदिर के समीप करीब छह बीघे सरकारी जमीन थी, लेकिन जानबूझकर मंदिर के समीप ही शौचालय बनाया गया। इससे लोगों के धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने काम को रोकवा दिया। बीडीओ शांति देवी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। सेक्रेटरी से बात कर उचित कार्रवाई होगी। इस मौके पर बृजेश पांडे, डीएम मिश्रा, सुनील यादव, पप्पू सिंह, गिरजा चौहान, भूमि सिंह, मनोज सिंह, राजा सिंह, गोरेलाल चौहान, नीरज सिंह, सुभाष पाल, आशीष पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed