{"_id":"6143881c8ebc3e882b726b93","slug":"village-head-close-to-bahubali-mla-gets-bail-bhadohi-news-vns6120122160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक के करीबी ग्राम प्रधान को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक के करीबी ग्राम प्रधान को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिया खातून की अदालत से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के करीबी ग्राम प्रधान चंदन तिवारी को बड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को उसे जमानत मिल गई। सात सितंबर को एसटीएफ वाराणसी ने उसे आनापुर रेलवे क्रासिंग से दो नाइन एमएम पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में निरुद्ध है।
बृहस्पतिवार को चंदन तिवारी के अधिवक्ता आनंद शुक्ला और हंसराम शुक्ला ने जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें तर्क दिया कि फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। ऐसे में उसे जमानत मिलनी चाहिए। न्यायाधीश ने अभियुक्त एवं सरकारी अधिवक्ता के तर्कों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन किया। उसके बाद विधायक के करीबी ग्राम प्रधान चंदन तिवारी को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और सम्मन राशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
बताते चलें कि आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के गनर रहे आनापुर के ग्राम प्रधान चंदन तिवारी को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने सात सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो 9 एमएम पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का दावा था कि ग्राम प्रधान के घर पर ही विधायक का फरार बेटा विष्णु मिश्रा रहता था। भनक लगने से वह फरार हो गया। उधर, बृहस्पतिवार को चंदन द्वारा अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में जख्म दिखाते हुए वीडियो वायरल की। दो दिन पूर्व विधायक की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने भी अपने वीडियो में पिटाई का जिक्र किया था।