फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Village Development Officer suspended for getting work done by JCB

जेसीबी से काम कराने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Tue, 31 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer suspended for getting work done by JCB
ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के अकोढ़ा और रोही गांव में बिना अनुमति जेसीबी से नाले की खुदाई करने के मामले में अफसर सख्त हो गए हैं। सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी चंद्रेश यादव पर गाज गिर गई। डीडीओ मनोज कुमार राय ने अनुशासनहीनता के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी चंद्रेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक के रोही और अकोढ़ा गांव में 18 मई को जेसीबी से नाला खुदाई का वीडियो वायरल हुआ। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ज्ञानपुर से आख्या मांगी गई। बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कराई। जिसमें उक्त कार्य मनमाने ढंग से कराया गया मिला। उक्त कार्य न तो मनरेगा से स्वीकृत है और न ही उसके लिए कोई मस्टररोल जारी किया गया है। मनरेगा उपायुक्त की जांच में बिना अनुमति के 30 लाख रुपये से अधिक का काम मशीन से कराए जाने का मामला सामने आया, जबकि जो काम हो रहा था, उसे मशीन से नहीं कराई जानी थी। तीन दिन पूर्व मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ, एपीओ और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। संबंधित विभाग के अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। सीडीओ ने बताया कि जो भी लोग इस मामले में संलिप्त मिलेंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed