फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vigilance team threatened at reservation center

आरक्षण केंद्र पर धमकी विजिलेंस टीम

Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team threatened at reservation center
भदोही रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में तत्काल व सामान्य टिकटों में दलालों के वर्चस्व की सूचना पर बुधवार को रेलवे विजिलेंस टीम ने अचानक छापेमारी की। छापा पड़ते ही आरक्षण केंद्र में खलबली मच गई हलांकि इस दौरान तत्काल टिकट के लिए वहां कोई नहीं मिला। इधर उधर जो दलाल थे वे खिसक लिए। विजिलेंस टीम ने आरक्षण केंद्र में बिके टिकटों और उपलब्ध कैश का मिलान किया जो सही पाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिकायत निरीक्षक, केके कंचन सुबह 11 बजे से कुछ पहले ही आरक्षण केंद्र पर आ धमके। उल्लेखनीय है कि 11 बजे से स्लीपर टिकटों का तत्काल आरक्षण का समय होता है। आरक्षण क्लर्क के लिए राहत वाही बात यह रही कि उस समय पर खिड़की पर कोई लाईन में नहीं था। कुछ एक लोग जो इधर उधर थे वह भी अधिकारियों को देखते हुए भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम के सदस्य बुकिंग केंद्र के अंदर पहुंचे और नकदी का मिलान किया। सामान्य बुकिंग केंद्र मे भी कैश का मिलान किया। दोनो ही जगहों पर कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल तो सबकुछ ठीक ठाक है। बुकिंग क्लर्क ने उन्हें बताया कि इन दिनों तत्काल टिकटों की विशेष मारा मारी नहीं है। दबाव भी कम हो गया है। टीम में एक अन्य राजेंद्र मिश्रा और अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed