{"_id":"594436534f1c1bea308b46fe","slug":"videography-can-be-made-during-uniform-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म वितरण के दौरान कराई जाए वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म वितरण के दौरान कराई जाए वीडियोग्राफी
bhadohi news
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मॉडल स्कूल बनाने को लेकर कार्यशाला में बोलते डीएम विशाख जी दाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण को लेकर जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शैक्षिक सत्र 2017-18 में नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म को एक से 15 जुलाई तक वितरण कराने के लिए कहा। किसी भी गड़बड़ी पर बीईओ और हेडमास्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रेस की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। पारदर्शी ढंग से यूनिफार्म वितरित कराने के लिए 80 नोडल अधिकारियों को लगाया गया है। कहा कि यूनिफार्म का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से किया जायेगा। यूनीफार्म क्रय समिति चार सदस्यों की एक क्रय समिति बनाएगी। बच्चों को उनकी नाप के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का यूनीफार्म सिलवाकर दिया जाएगा। बच्चों को वितरित होने वाला ड्रेस जनप्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में होगा। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, एडीएम हरिलाल यादव, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, आरके सिंह, नीरज उपाध्याय, जंगीलाल मौर्य, रजनीश श्रीवास्तव, केडी पांडेय, अरविंद पांडेय आदि रहे।