फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Video of teacher sleeping in staff room talking obscenely goes viral investigation begins learn about matter

UP: अश्लील बात करने वाले शिक्षक का स्टाफ रूम में सोते हुए वीडियो वायरल, जांच शुरू; जानें मामला

Fri, 19 Sep 2025 10:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 10:10 PM IST
सार

माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां के सहायक अध्यापक के खिलाफ अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। आरोप है कि वह बच्चों से अश्लील बातें भी करता है। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Video of teacher sleeping in staff room talking obscenely goes viral investigation begins learn about matter
शिक्षक का स्टाफ रूम में सोते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: ज्ञानपुर के सुरियावां ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां बच्चों से अश्लील बात करने वाले सहायक अध्यापक का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्टाफ रूम में टेबल पर सोते नजर आ रहे हैं। मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सुरियावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश गौतम पर आरोप है कि वे क्लास रूम में क्लास रूप में बच्चों से अश्लील बात करते हैं। गुरुवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों से अश्लील बातें करता है और उनसे उल्टा-सीधा सवाल-जवाब करता है। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर से भागदौड़ तेज हो गई। शुक्रवार को मामला तूल पकड़ लिया और उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के स्टाफ रूम में सो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूरे रूम में किताब, कागज इत्यादि इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक काफी दबंग किस्म का है। वह लोगों पर मुकदमे की धमकी देकर रौब बनाता है। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि शिक्षक की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। अब उसके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के बाद ही उनके निलंबन की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed