{"_id":"62eac4ff0f7e134f5430e593","slug":"video-of-married-sister-beating-viral-case-on-four-bhadohi-news-vns667471616","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विवाहिता की बहन की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विवाहिता की बहन की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, चार पर केस
Thu, 04 Aug 2022 03:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 03:43 PM IST
सार
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के चौक महाल में एक विवाहिता की बहन की उसके ससुराल में ही बाल पकड़कर घसीटने और पिटाई करते हुए घर से निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के चौक महाल में एक विवाहिता की बहन की उसके ससुराल में ही बाल पकड़कर घसीटने और पिटाई करते हुए घर से निकालने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उधर, विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले के बारे में बताई।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने एफआई का निर्देश दिया। शाम तक दहेज उत्पीड़न के मामले में चार लोगों पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। जंगीगंज बाजार निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि पुत्री वैशाली की शादी 2021 में चौक महाल सुरियावां निवासी केशव प्रसाद जायसवाल के साथ किया है।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद से पुत्री के ससुराल वाले दहेज की मांग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारपीट कर घर में बंद कर दिया जाता है। दोनों पक्ष के लोगों ने इस मामले में सुलह-समझौता भी कराया लेकिन बात नहीं बन सकी। ढाई माह के बच्चे के साथ पुत्री को मारपीट कर बीते दिनों भगा दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुरियावां विश्व ज्योति राय ने कहा कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।उधर, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।