फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   VHP workers burnt effigy of terrorism

विहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 21 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
VHP workers burnt effigy of terrorism
दुर्गागंज रोड तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BHADOHI
विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिले में आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की। एकजुटता दिखाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दुर्गागंज तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान हिंदू परिवारों को निशाना बनाकर उन्हें मौत की नींद सुलाने का काम कर रहा। इससे साबित हो चुका है कि सरकार सबकुछ जानते हुए भी आतंकवाद के खिलाफ कोई निर्णय नहीं ले पा रही। समाज की भलाई तभी है जब सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू परिवार और देव स्थलों की सुरक्षा होगी। देश की सीमाओं पर हो रही घुसपैठ को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में भदोही-रजपुरा चौराहा, कोइरौना बाजार, औराई, गोपीगंज बड़ा चौराहा, अभोली-दुर्गागंज बाजार, चौरी-ममहर बाजार, सुरियावां में भी आतंकवाद का पुतला फूंका गया। साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर रमेश, संतोष, कपूरचंद, बृजेश, दिनेश श्रीवास्तव, संतोष सेठ, सुनील सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अभयराज सिंह, विनित बरनवाल, शीतला प्रसाद, राजेश मौर्य, रामआसरे, दिग्विजय, अजय उपाध्याय, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed