फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles engaged in elections, passengers getting upset

चुनाव में लगे वाहन, यात्री हो रहे परेशान

Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles engaged in elections, passengers getting upset
विधानसभा चुनाव में जिले में अंतिम चरण सात मार्च को मतदान होना है। सुरक्षा बलों और मतदान कार्मिकों को तीन विधानसभा औराई, भदोही और ज्ञानपुर के लगभग 1375 बूथों पर पहुंचने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से एक हजार से अधिक वाहनों को अधिगृहीत कर लिए जाने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गोपीगंज, जंगीगंज-धनतुलसी, दुर्गागंज रोड तिराहा, औराई चौराहा, वहिदानगर मोड़, लालानगर आदि स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। इन स्टैंडों पर जहां दूरदराज की यात्रा करने वाले लोग एक-दो घंटे इंतजार करने के बाद ही साधन मिलने पर गंतव्य की रवाना हो सके, वहीं कम दूरी की यात्रा करने वालों के लिए डग्गामार ऑटो चालकों की सक्रियता बढ़ी रही। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सरकारी और निजी बसों की संख्या नहीं के बराबर दिखी। एक-दो घंटे में आने वाली निजी बसों के परिचालकों से यात्रियों की तकरार भी होती रही। गोपीगंज स्टैंड पर उतारे गए यात्री रामबहादुर ने बताया कि वे वाराणसी से प्रयागराज जाने के लिए एक निजी बस पर बैठे थे। परिचालक गोपीगंज में आकर यह कहते हुए किराया वापस करने लगा कि वह हंडिया तक ही जाएगा और आप किसी दूसरी बस से चले जाएं, क्योंकि शाम पांच बजे तक बस को चुनाव के लिए प्रशासन को हर हाल में उपलब्ध कराना है। जगतपुर से झूंसी जा रही केवला देवी ने बताया कि उन्हें भी बीच रास्ते में उतरना पड़ा। इसी क्रम में गोपीगंज से कछवां जाने वाले किशनलाल ने बताया कि वह सुबह लगभग 11 बजे स्टैंड पर आए थे और एक घंटा बीतने पर भी कोई वाहन नहीं मिल सका। जो वाहन आ रहे हैं, उसके चालक आगे जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

तटवर्ती गांव सोनपुर-कटरा से गोपीगंज बाजार आई नफीसा बेगम ने बताया कि सुबह आने पर 11 बजे एक बस मिल जाती थी। चुनाव के कारण ऑटो से यात्रा करना पड़ी। सुमन देवी, चमेला देवी, कलावती ने बताया कि 10 से 12 किलोमीटर की यात्रा के लिए उन्हें बस का इंतजार नहीं करना पड़ता है, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को ऑटो मिलने में देर नहीं लगी। ऑटो चालक रमेश कुमार ने बताया कि वह भीटी से गोपीगंज तक दिन में चार चक्कर लगाता था, लेकिन सवारियां अधिक मिलने से दोपहर तक ही चार चक्कर पूरा हो गया। किराए के बारे में उसका कहना था कि यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जा रहा है। कैंट डिपो वाराणसी के एआरएम डीएस सिंह ने बताया कि कैंट और काशी डिपो की लगभग ढाई सौ बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। जैसे-जैसे चुनाव प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच रही है, वैसे-वैसे पूर्व के चरणों में चुनाव संपन्न कराने गईं बसों की आमद होने लगी है। अंतिम चरण में होने वाले मतदान में रोडवेज की बसों का आवागमन वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed