फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicle hits four youths on a bike; one dead

Bhadohi News: एक बाइक पर जा रहे चार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits four youths on a bike; one dead
मृतक सफाईकर्मी रमजान। फाइल फोटो
भदोही। कोतवाली के हरियावं स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार की देर रात चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर में रमजान (22) की मौत हो गई। वह नगर पालिका के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी था। हादसे में बाइक पर बैठे तीन अन्य युवक घायल हो गए। चारों एक ही बाइक से नेशनल तिराहे से रजपुरा की ओर से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 10.30 बजे हरियांव वैगान बस्ती निवासी रमजान, नेशनल तिराहा निवासी वरुण (20), देवा (10) और छेड़ीबीर निवासी अरुण (18) एक ही बाइक से रजपुरा की ओर निकले थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैसे ही हरियांव हनुमान मंदिर के पास पहुंचे एक पिकअप से ओवर टेक करने का प्रयास करने लगे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे रमजान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरुण व वरुण के पैर फ्रैक्चर हो गए। देवा को हल्की चोट आई। तीनों को भदोही सीएचसी में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय देवा की मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया, दो युवकों का उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि आसपास लगे के सीसीटीवी के माध्यम से वाहन व चालक की तलाश में की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed