फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable prices rise after rains; kitchen budgets hit hard

Bhadohi News: बारिश के बाद सब्जियों बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का जायका

Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise after rains; kitchen budgets hit hard
ज्ञानपुर नगर में सब्जी की खरीददारी करते लोग। संवाद
ज्ञानपुर। बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दामों में उछाल देखा जा रहा है। खासकर हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। अदरक, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, पालक समेत धनिया और मूली जैसी स्वाद बढ़ाने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाया है। हरी सब्जियों के दामों में 10 दिनों के अंतराल में प्रति किलो के अनुसार 10 से लेकर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मानसून के आने के बाद से भले ही अपेक्षानुरूप बारिश नहीं हुई है, लेकिन मानसून आते ही सब्जियों दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि बारिश होने के बाद सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हुई है। इससे दामों में तेजी आई है।
विज्ञापन

भिडिऊरा के किसान सुभाष दूबे ने बताया कि जून में आंधी पानी में सब्जी की फसल नुकसान हो गई थी, जो सब्जी पीछे से बोई गई है, अभी उसमें फली नहीं आ रही है। ज्ञानपुर के सब्जी विक्रेता अशोक मौर्या ने बताया कि सब्जी महंगी मिल रही है। 15 दिन पहले जो हरी सब्जी 30 रुपये किलो थी। वह अब 40 रुपये बिक रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद क्यों बढ़ जाते हैं सब्जियों के दाम
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश के बाद सब्जियों के दाम इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि खेतों में जलभराव से फसलें सड़ने लगती हैं और मंडियों तक सब्जियों की आवक कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर सब्जियों के नए व पुराने दामों पर
सब्जी - पहले - अब
लौकी - 20 - 30
हरी मिर्च - 40 - 90
शिमला - 100 - 110
अदरक - 150 - 190
धनिया - 100 - 180
गाजर - 50 - 60
प्याज - 20 - 40
लहसुन - 150 - 200
नोट - सब्जियों के दाम प्रति किलो के अनुसार हैं। सब्जी विक्रेताओं के बातचीत पर आधारित सब्जियों के दाम की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed