फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable cultivation will be done in 120 hectares

120 हेक्टयेर में होगी सब्जी की खेती

Sun, 18 Sep 2022 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vegetable cultivation will be done in 120 hectares
ज्ञानपुर। उद्यान विभाग किसानों को सब्जी की खेती पर 40 फीसदी अनुदान देगा। परंपरागत की जगह सब्जी की खेती करने वाले किसानों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाभ मिलेगा। इस साल 120 हेक्टेयर में सब्जी की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। नि: शुल्क एवं अनुदानित बीज देने के साथ ही उपकरण आदि भी दिया जाता है। कृषि, उद्यान विभाग की ओर से किसानों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाता है। किसानों के बढ़ते रुझान को देखते हुए इस साल सब्जी की खेती का रकबा बढ़ाया गया है। 2021 में जहां 80 हेक्टेयर रकबा तय था वहीं इस बार 120 हेक्टेयर किया गया है। उद्यान विभाग ने प्रथम आवक प्रथम पावक आधार पर किसानों का चयन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जो किसान पहले पंजीयन कराकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। प्रति हेक्टेयर लागत का पांच हजार का चालीस फीसदी सब्सिडी किसानों को बीज, खाद के रुप में दिया जाएगा। इससे किसानों को उत्तम वेरायटी का बीज मिलेगा। साथ ही पैदावार में तेजी आएंगी। जिसके बाद किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। इन सब्जी की खेती पर अनुदान शिमला मिर्चा, टमाटर, पत्तागोभी, फूल गोभी, बैंगन आदि की खेती कर किसान मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए पौधरोपण का सही समय अक्टूबर माकूल है। योजना का लाभ लेेने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू है। यहां किसानों की रुचि सब्जी खेती की ओर बढ़ रहा है। इसलिए इस बार जिले में सब्जी की खेती का रकबा 40 हेक्टेयर से बढ़ाकर 120 हेक्टेयर कर दिया गया है। अनुदान भी 20 की जगह 40 फीसदी हो गया है। इससे किसानों का रुझान बढ़ रहा है। - सुनील तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed