{"_id":"688a6affd6c4084dd30b259e","slug":"varanasi-mirzapur-teams-became-joint-winners-in-womens-kabaddi-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-129678-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महिला कबड्डी में वाराणसी-मिर्जापुर की टीमें बनी संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महिला कबड्डी में वाराणसी-मिर्जापुर की टीमें बनी संयुक्त विजेता
विज्ञापन
लालानगर। जगन्नाथपुर गांव में बुधवार को महिला कबड्डी प्रतियोगता का आयोजन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में भदोही सहित पूर्वांचल के कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला वाराणसी और मिर्जापुर के बीच हुआ।
इस रोमांचक मुकाबले में वाराणसी-मिर्जापुर की टीमों ने 16-16 अंक प्राप्त करके संयुक्त विजेता बने। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं।
खेल, शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्रों में भी बेटियों ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में प्रयागराज तीसरे और जौनपुर चौथे स्थान पर रहा। संयोजक मुकेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अंबुज तिवारी, अर्जुन यादव, मनीष यादव, लवकुश यादव आदि रहे।