{"_id":"659c4289648ad8bcd3094bd4","slug":"varanasi-became-the-winner-of-bhadohi-champions-trophy-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7592-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भदोही चैंपियंस ट्राफी की विजेता बनी वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भदोही चैंपियंस ट्राफी की विजेता बनी वाराणसी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार को भदोही फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ट्राईब्रेकर तक चले मुकाबले में कलीपुर वाराणसी ने 4-2 से ज्ञानपुर को हराकर चैंपियन बनी। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। निर्धारित समय तक ज्ञानपुर और कलीपुर वाराणसी की टीम एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। उसके बाद ट्राईब्रेकर में वाराणसी ने चार, जबकि ज्ञानपुर दो गोल कर सकी। आयोजक आशुतोष तिवारी ने बताया कि यह फुटबॉल टूर्नामेंट लोगों को उत्साह के लिए कराया जाता है। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ बबलू ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
ज्ञानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, वार्ड नंबर तीन के सभासद जमील अहमद और भाजपा नेता राकेश दुबे ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी दिया। रेफरी मुकुल त्रिपाठी और प्रवीण सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें जीत-हार पर अधिक परेशान नहीं होना चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, भोला, नीरज आदि रहे।