फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Valuables destroyed by fire in shop

दुकान में लगी आग से कीमती सामान जल कर नष्ट

Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Valuables destroyed by fire in shop
थाना क्षेत्र के चौरी बाजार स्थित एक दुकान में सोमवार की रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस-पास के व्यापारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू किया। इस बीच दुकान में रखे कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि उसी दुकान पर ऊपर किराए का कमरा लेकर रहने वाली एक महिला शिक्षिका को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के कोचारी निवासी श्याम उर्फ विनीत बरनवाल वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने की दुकान मेनरोड चौरी बाजार में खोले हुए हैं। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार को देर शाम दुकान बंद कर रिहायशी मकान में सोने चले गए। देर रात लगभग तीन बजे शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग की लपटों को देखकर पड़ोसी दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने जुट गए। इस बीच मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने लोगों से सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू किया। इस बीच दुकान में रखे इनवर्टर, बैटरी , लैपटॉप, कंप्यूटर, रेडियम मशीन समेत अन्य कीमती उपकरण जल कर नष्ट हो गए। व्यापारी बसंतलाल मोदनवाल, प्रेमचंद मोदनवाल, तारकनाथ गुप्ता, प्रदीप जायसवाल ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर पीड़ित दुकानदार को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed