फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Utensils including cash stolen from shop

दुकान से नकदी समेत बर्तन चोरी

Thu, 02 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Utensils including cash stolen from shop
औराई थाना क्षेत्र के घोसिया वार्ड नंबर आठ में मंगलवार की रात चोर बर्तन व्यापारी मिट्ठू लाल जायसवाल के प्रतिष्ठान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये मूल्य बर्तन उठा ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह जानकारी होने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।
विज्ञापन

मिट्ठूलाल ने बताया कि वार्ड नंबर आठ में बर्तन का व्यापार कर जीविकोपार्जन करते हैं। देर शाम प्रतिष्ठान को बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की रात चोर दीवार लांघकर पहले छत पर चढ़ते हुए प्रतिष्ठान तक पहुंचे। प्रतिष्ठान की कुंडी तोड़कर गल्ले में रखे 25 हजार नकद, 50 किलो पीतल के परात, डीटीएच मशीन, पुराना पीतल का बर्तन, पीतल का घंट उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed