फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Utensil market is ready to shine on Diwali

दीपावली पर चमकने को तैयार है बर्तन का बाजार

Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Utensil market is ready to shine on Diwali
ज्ञानपुर नगर में सजी बर्तन की दुकान। संवाद - फोटो : BHADOHI
बीते दो साल कोरोना महामारी के कारण त्यौहार फीका रहा । इससे व्यवसाय न होने से व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस वर्ष दीपावली पर बर्तन बाजार में रौनक आने की उम्मीद है। इसी उम्मीद पर दुकानदारों ने तैयारी कर ली है। जिले में दुकानदार ग्राहकों केे लुभाने के लिए दीपावली तक कुछ न कुछ ऑफर भी देने की तैयारी में हैं। दुकानदारों की मानें तो 20 फीसदी तक कुछ सामानों की कीमत बढ़ी है, बावजूद इसके इस बार बाजार ठीक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में पिछले दो साल कोरोना संक्रमण की छाया पहाड़ बनकर टूट पड़ी। प्रतिदिन 100 से 300 तक लोग कोरोना के चपेट में आ रहे थे। सरकार ने इस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लॉकडाउन लगा दिया था। स्कूल से लेकर सारे कारोबार थप पड़ गए थे। लोग किसी तरह जीवन यापन किया। अब कोरोना संकट धीरे-धीरे दूर हो रहा है तो बाजार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए साजो सजावट के साथ तैयार है। दुकानदारों ने स्टील, तांबा, सिल्वर, पीतल के बर्तनों का स्टॉक कर लिया है। इस बार कम मूल्य के छोटे बर्तनों का अधिक स्टॉक किया है। क्योंकि दुकानदारों को उम्मीद है कि महंगाई बढ़ने से परम्परा निभाने को लोग औपचारिकता बतौर छोटे बर्तनों की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed