{"_id":"69bc5332e075ea7d4907cb67","slug":"used-to-smuggle-marijuana-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-bhadohi-news-c-20-ali1005-1327039-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शौक पूरा करने के लिए करते थे गांजा तस्करी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शौक पूरा करने के लिए करते थे गांजा तस्करी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाईन ज्ञानपुर में पकड़ कर लाए गए गांजा तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
लालानगर। लग्जरी कार से गांजा तस्करी करने के आरोप में औराई थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाला नगर टोल प्लाजा से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौका पाकर एक आरोपी भाग गया।
पकड़े गए आरोपियों में धीरेंद्र कुमार पटेल निवासी चकहौदा सरायं ममरेज प्रयागराज, मुकेश कुमार पटेल निवासी ननकापूरा सरायं इनायत प्रयागराज, श्याम कुमार भारतीय निवासी मसाढ़ी सरायं ममरेज और आशीष पटेल निवासी फतेहपुर माफी फूलपुर प्रयागराज हैं।
पुलिस ने इनके पास से 28 किलो 362 ग्राम गांजा, छह हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक कार बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से सस्ते दाम में गांजा लाकर भदोही और प्रयागराज में अधिक कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन
यह सब अपने शाैक पूरा करने के लिए करते थे। गिरफ्तार मुकेश पटेल पर पांच हजार और श्याम कुमार भारतीय पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली थी कि लग्जरी कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस लाला नगर टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच करने लगी। इस बीच एक कार में सवार कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।