फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uproar of migrant laborers in shelter home

शेल्टर होम में प्रवासी मजदूरों का हंगामा

Wed, 06 May 2020 03:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar of migrant laborers in shelter home
शेल्टर होम ज्ञानपुर में झारखंड और बिहार के मजदूरों को समझाती पुलिस। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित शेल्टर होम में महीने भर से अधिक समय से क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन बेवजह उन्हें रोककर रखा है, जबकि 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण माह भर पूर्व दूसरे महानगरों से घर जा रहे 159 से अधिक झारखंड और बिहार के मजदूरों को प्रशासन ने रोककर ज्ञानपुर के शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया है। 14 दिन के बाद सौ से अधिक मजदूरों को घर भेज दिया गया, लेकिन अब भी 59 प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम में ही रखा गया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। मजदूरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें घर भेजा जाएगा। उसके बाद मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन

नेवादा बिहार के विपिन कुमार, बैजनाथ यादव, लल्ला, संजू कुमार, गोपाल और आजाद ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मनमानी से वह एक माह छह दिन से शेल्टर होम में पड़े हैं। घर न जाने से परिवार वाले परेशान हैं। शेल्टर होम के प्रबंधक सुभाष चंद्र से घर भेजने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवासियों को 14 दिन पूर्ण होने पर छोड़ा गया। झारखंड और बिहार सरकार की ओर से अभी अनुमति पत्र नहीं मिला है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सभी प्रवासियों को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेल्टर होम रामदेव पीजी कॉलेज से 84 प्रवासियों को घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed