UP News: मायापति की 'माया' को भेदने में सफल हुई पुलिस, 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में है आरोपी
69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी भदोही के बारीपुर गांव निवासी मायापति को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। वह 2020 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार था। मायापति इस घोटाले के मास्टरमाइंड का भाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के बहुचर्चित 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के एक आरोपी को बुधवार की सुबह कोइरौना पुलिस ने फुलवरिया से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज के सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित था। प्रकरण में मास्टरमाइंड सहित 12 को पहले ही एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मायापति का भाई रुद्रपति भी शामिल है।
शिक्षक सहित अन्य भर्तियों में अक्सर धांधली के मामले सामने आते हैं। जून 2020 में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रयागराज के सोरांव थाने में मास्टरमाइंड केएल पटेल सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उस दौरान मामला हाईप्रोफाइल होने पर शासन ने जांच एसटीएफ को सौंप दी। प्रयागराज एसटीएफ ने मास्टरमाइंड सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी मायापति पुलिस और एसटीएफ को लगातार चकमा दे रहा था। बुधवार को सुबह कोइरौना पुलिस ने फुलवरिया ईंट-भट्ठे से उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: PM Modi रोप-वे का करेंगे शिलान्यास: दुनिया के तीसरे Rope way प्रोजेक्ट के लिए वाराणसी तैयार, देखिए तस्वीरें
मायापति के हाथ थी पूर्वांचल की कमान
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में मायापति वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। प्रयागराज की सोरांव पुलिस और एसटीएफ को जानकारी दे दी गई है। मायापति का पूर्वांचल के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों से संपर्क रहा। वह शिक्षा माफिया से सीधे संपर्क कर प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेता था। वह एसटीएफ के रडार पर रहा। जिले में भी कई अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। इसमें से करीब 30 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनके तार सीधे मायापति दुबे से जुड़े हैं।
बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई थी। यह बात भी सामने आई है कि भदोही जिले में भी ऐसे अभ्यर्थियों की लंबी लाइन है, जिन्होंने पैसे के बल पर अनुचित साधनों के जरिए शिक्षक भर्ती में सफलता हासिल की है। ऐसे लोग एसटीएफ के रडार भी पर हैं। आम लोगों में चर्चा है कि एसटीएफ अगर दूध का दूध और पानी का पानी करने में सफल हुई तो तमाम अयोग्य अभ्यर्थियों का गला फंस सकता है।