{"_id":"62a9a2369c721b1734529d7f","slug":"up-police-constable-threaten-for-commit-suicide-if-justice-is-not-given-after-his-wife-case-is-not-filed-in-bhadohi-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: भदोही के थाने में पत्नी की एफआईआर नहीं लिखी गई तो लखनऊ में तैनात सिपाही ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भदोही के थाने में पत्नी की एफआईआर नहीं लिखी गई तो लखनऊ में तैनात सिपाही ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्महत्या
Wed, 15 Jun 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:41 PM IST
सार
भदोही निवासी मुख्य आरक्षी जय प्रकाश लखनऊ के बंथरा में डायल 112 में तैनात है। उसने वीडियो जारी कर आत्महत्या की धमकी दी है। पत्नी के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के गोपीगंज थाने में तहरीर देने के बावजूद मुख्य आरक्षी की पत्नी की एफआईआर न लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य आरक्षी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गोपीगंज पुलिस पर आरोप लगाया है। कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा, उधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर में मुख्य आरक्षी जय प्रकाश ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा है कि वह लखनऊ के बंथरा में डायल 112 में तैनात है। उसकी पत्नी गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। कहा कि चार-पांच लोग घर में घुसकर पत्नी के साथ मारपीट और अभद्रता की। इस मामले को लेकर जब पत्नी थाने पहुंची तो गोपीगंज पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी।
विज्ञापन
वह लखनऊ में है और पत्नी गोपीगंज क्षेत्र के जगरनाथपुर में। ऐसे में यदि समय से न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोपीगंज पुलिस जय प्रकाश के घर पर गई थी।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में पता चला कि जय प्रकाश का अपने भाई से बंटवारे को लेकर विवाद है। उनका भाई भी यूपी पुलिस में है। विस्तृत जांच हो रही है साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।