फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Election Result BJP alliance won two seats in Bhadohi, MLA Vijay Mishra also lost the election

UP Election Result: भदोही में भाजपा गठबंधन ने दो सीटें जीत बचाई साख, विधायक विजय मिश्र भी चुनाव हारे

Thu, 10 Mar 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 09:30 PM IST
सार

औराई सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा। भाजपा के दीनानाथ भास्कर शुरू में अपनी सीट बचाते दिखे तो बीच में सपा की अंजनी सरोज आगे हो गईं।

विज्ञापन
UP Election Result BJP alliance won two seats in Bhadohi, MLA Vijay Mishra also lost the election
ज्ञानपुर विधानसभा सीट के भाजपा-निषाद गठबंधन के विजेता प्रत्याशी विपुल दुबे को प्रमाणपत्र देते एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में भदोही जिले की तीन सीटों में से दो पर भाजपा और सहयोगी दल निषाद पार्टी ने कब्जा जमाया तो एक सीट सपा के खाते में गई। ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विपुल दूबे ने पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद और चार बार के विधायक बाहुबली विजय मिश्र को हराकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


वहीं, भदोही सीट पर भाजपा के रवींद्रनाथ त्रिपाठी अपनी सीट नहीं बचा सके। उन्हें सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने हराया। औराई से दीनानाथ भास्कर ने लगातार दूसरी बार भगवा लहराया है। ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र इस बार प्रमासपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


उन्होंने आगरा जेल से ही पर्चा भरा था। माना जा रहा था कि वे ही लड़ाई में रहेंगे पर मतगणना शुरू हुई तो सपा के राम किशोर बिंद आगे दिखे, लेकिन करीब 13 चक्रों की गणना के बाद भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के विपुल दूबे ने जो बढ़त बनायी व अंत तक बनी रही। कुल 32 राउंड की गणना में वह 6,231 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें 73,446 वोट मिले। दूसरे नंबर रहे सपा के राम किशोर बिंद को 67,215 मत ही मिले। जबकि विजय मिश्र 34,770 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। भदोही सीट से भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी शुरू में आगे रहे पर बाद में सपा के जाहिद बेग 100738 मत पाकर 4,885 मतों से चुनाव जीत गए।
 

रवींद्र को यहां से 95,853 मत मिले। औराई सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा। भाजपा के दीनानाथ भास्कर शुरू में अपनी सीट बचाते दिखे तो बीच में सपा की अंजनी सरोज आगे हो गईं। अंतिम दो चक्रों की मतगणना में दीनानाथ भास्कर ने करीबी मुकाबले में 1647 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 93691 मत मिले जबकि अंजनी सरोज को 92044 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

2017 में सपा के पास नहीं थी कोई सीट

वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भाजपा को जिले में दो सीटें मिली थीं। उस चुनाव में भदोही से रवींद्र नाथ त्रिपाठी और औराई से दीनानाथ भास्कर ने भगवा लहराया था। ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के उम्मीदवार रहे विजय मिश्र चुनाव जीते थे। इस तरह से 2017 में साइकिल एक कदम भी नहीं बढ़ पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed