{"_id":"61caa0a22e96750ab42e47bc","slug":"up-election-2022-amit-shah-visit-bhadohi-today-address-public-meeting-present-jan-vishwas-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में गृहमंत्री की जनसभा निरस्त: मौसम खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके शाह, जन विश्वास यात्रा में होते शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में गृहमंत्री की जनसभा निरस्त: मौसम खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके शाह, जन विश्वास यात्रा में होते शामिल
Tue, 28 Dec 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:06 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा भदोही जिले में मंगलवार को पहुंचने वाली है। ज्ञानपुर के बीएनजीआईसी में जनसभा होनी थी। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होने वाले थे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय मौसम की खराबी के कारण लिया गया। यहां जिले सहित आसपास के जनपदों से भी लोग केंद्रीय गृहमंत्री को सुनने के लिए आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 03:45 बजे गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम था, लेकिन दो बजे से ही बारिश होने लगी। करीब सवा घंटे तक रिमझिम बारिश के कारण लोग जनसभा स्थल से चले गए। ऐसे में पूरे कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, सुबह करीब सवा 11 बजे प्रयागराज की सीमा पर ऊंज के पास भाजपा की जन विश्वास यात्रा का स्वागत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। यात्रा में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के साथ अन्य पदाधिकारी रहे। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि मौसम के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन