फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Exam begins at 90 centers amid tight security

यूपी बोर्ड : कड़ी सुरक्षा के बीच 90 केंद्रों पर परीक्षा शुरू

Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam begins at 90 centers amid tight security
जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को 90 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली में दो केंद्रों पर पुलिस नहीं पहुंची। इससे वहां छात्र-छात्राओं को सहेजने में केंद्र प्रभारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 2,189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी में पंजीकृत 8,020 विद्यार्थियों में से 521 अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी में पंजीकृत 14,725 विद्यार्थियों में से 835 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला। दोनों पालियों में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट संग सचल दल प्रभारी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में छात्र-छात्राओं संग उनके अभिभावक पहुंचने शुरू हो गए। साढ़े सात बजते-बजते परीक्षार्थियों की भीड़ जुट गई। उसके बाद प्रवेश पत्रों की जांच कर कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया। पहली पाली में दो केंद्रों पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इससे वहां केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को सहेजने में काफी परेेेशानी का सामना करना पड़ा। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 26 हजार 043 छात्र-छात्राओं में से 2,189 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। दोनो पालियों में कहीं से कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने डीघ और अभोली ब्लॉक के छह केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से गठित सचल दस्ते, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की टीमें भी भ्रमणशील रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उधर, जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था दिखी। डीघ और अभोली ब्लॉक के सात केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग के नामित कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। केंद्राध्यक्षों ने किसी तरह से व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed