{"_id":"60e9c721feae997a707afad6","slug":"up-block-chief-election-2021-bhadohi-block-pramukh-chunav-bjp-won-three-seat-of-block","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: भदोही में आधी सीट पर भाजपा का कब्जा, तीन पर निर्दलीय जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: भदोही में आधी सीट पर भाजपा का कब्जा, तीन पर निर्दलीय जीते
Sat, 10 Jul 2021 09:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:43 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: छह में से तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि तीन अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के कुल छह ब्लॉक प्रमुख की सीटों में से तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि तीन अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
इस क्रम में शनिवार को जिले के दो विकास खंडों पर हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के बाद जहां अभोली ब्लॉक की सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बिंद निर्वाचित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर डीघ ब्लॉक की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
अभोली - प्रियंका बिंद (भाजपा)
डीघ - मनीष मिश्रा (निर्दलीय)
ज्ञानपुर - आरती सिंह (भाजपा)
सुरियावा - अनिता गौतम (भाजपा)
भदोही - प्रियंका सिंह (निर्दलीय)
औराई - बृजमोहन मिश्रा (निर्दलीय)