फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Assembly Election 2022: Om Prakash Rajbhar said  if a bull is seen in village, tie it with the BJP people direction of bulldozer change after 10 march

UP Chunav 2022: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर बोले-गांव में दिखे सांड़ तो भाजपा वालों के साथ बांध दो, 10 के बाद बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा 

Wed, 02 Mar 2022 08:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा वालों पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर जान बूझकर दो घंटे तक हेलीकाप्टर रोकवाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे चुनाव में कुछ होने वाला नहीं है। 

 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Om Prakash Rajbhar said  if a bull is seen in village, tie it with the BJP people direction of bulldozer change after 10 march
भदोही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को भदोही में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी बाबा का बुलडोजर गरीबों पर चलता है। 10 मार्च के बाद बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी।

विज्ञापन


जिन माफिया  को संरक्षण मिल रहा है, उनके बुरे दिन शुरू होंगे। सांड़ से परेशान लोगों से हाथ उठवाकर कहा कि भाजपा वाले मिले तो उनके साथ ही सांड़ को बांध दो। ओम प्रकाश बुधवार को सुरियावां के खरगपुर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में लोगों को बेरोजगार बनाया। महंगाई से हर वर्ग का जीना मुहाल हो गया है। 10 मार्च को बाबा गोरखपुर चले जाएंगे। पांच चरणों के चुनाव में भाजपा वेंटिलेटर पर आ चुकी है। छठे और सातवें चरण में उसकी विदाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकाप्टर रोकवाने का लगाया आरोप

UP Assembly Election 2022: Om Prakash Rajbhar said  if a bull is seen in village, tie it with the BJP people direction of bulldozer change after 10 march
भदोही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर । - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने भाजपा वालों पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर जान बूझकर दो घंटे तक हेलीकाप्टर रोकवाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे चुनाव में कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनी तो बिजली बिल माफ, गरीबों को फ्री में इलाज, अनिवार्य शिक्षा समान शिक्षा, पुलिस पीएसी, शिक्षा की भर्तियां होंगी।

भाजपा पर निशाना साधा

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सड़कों पर सोने के लिए बाध्य किया। बेरोजगारों पर पुलिस की लाठियां बरसाई गईं। गुंडों पर बुलडोजर चलवाने के नाम पर ढोंग किया गया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed