{"_id":"621c5d80429a117a2d211217","slug":"up-assembly-election-2022-bhadohi-run-for-vote-praveen-kumar-of-mumbai-won-21-km-half-marathon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: मतदान के लिए दौड़ा भदोही, 21 किमी की हाफ मैराथन में मुंबई के प्रवीन चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: मतदान के लिए दौड़ा भदोही, 21 किमी की हाफ मैराथन में मुंबई के प्रवीन चमके
Mon, 28 Feb 2022 10:58 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:58 AM IST
सार
स्वीप के आयोजित भदोही हाफ मैराथन में कई राज्यों के धावक शामिल हुए। प्रतियोगिता में मुंबई के प्रवीन कुमार सबसे तेज दौड़े और प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भदोही में हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भदोही जिले में सोमवार सुबह हाफ मैराथन कराया गया। जंगीगंज से शुरू होकर मूसीलाटपुर खेल स्टेडियम तक कुल 21 किलोमीटर की इस दौड़ में कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। हाफ मैराथन प्रतियोगिता में मुंबई के प्रवीन कुमार सबसे तेज दौड़े और प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दूसरा स्थान उत्तराखंड के रानीखेत निवासी तीर्थराज और तीसरा स्थान राज शेखर पाठक निवासी ककराही गोपीगंज को मिला। जंगीगंज में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन का आरंभ किया। धावकों के साथ शुरुआत में कुछ दूर तक जिले के आला अधिकारी भी दौड़े।
विज्ञापन
धावकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा
कमिश्नर खुद कुछ दूर तक दौड़े और लोगों का हौसला बढ़ाया। जगह-जगह धावकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर अबकी बार 90 पार मतदान प्रतिशत का संदेश दिया। दौड़ के अंतिम पड़ाव मूसीलाटपुर स्टेडियम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ ही अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Trending Videos
हाफ मैराथन में मुंबई के प्रवीन कुमार सबसे तेज दौड़े
- फोटो : अमर उजाला
पहला स्थान हासिल करने वाले धावक को 71 हजार, दूसरे को 41 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 15 अन्य धावकों को पांच-पांच हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार मिला। इधर, हाइवे और गोपीगंज-भदोही मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ऊंज, गोपीगंज और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस संग यातायात प्रभारी डटे रहे।