फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Accident Weaver returning from carpet company dies in accident four-year-old son asks what happened to Papa

UP Accident: कालीन कंपनी से लौट रहे बुनकर की हादसे में मौत, चार साल का बेटा बोला- पापा को क्या हुआ

Sat, 04 Oct 2025 03:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक के दो बच्चे हैं। वहीं, उसकी पत्नी इस घटना के बाद बेसुध हो गई थी।

विज्ञापन
UP Accident Weaver returning from carpet company dies in accident four-year-old son asks what happened to Papa
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Bhadohi: गोपीगंज कोतवाली के झिरिया पुल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात कालीन कंपनी में काम कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साइकिल सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगर के सोनखरी वार्ड नंबर चार निवासी गोलू सेठ (30) पुत्र कन्हैयालाल सेठ सुबह नगर में एक पान की दुकान पर बैठता था। वहीं शाम होने के बाद वह एक कालीन कंपनी में काम करता था। वह देर रात वह कंपनी से काम कर साइकिल से लौट रहा था।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

फ्लाईओवर के नीचे पिलर संख्या 34 के पास पहुंचा ही था कि इस बीच किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक गोलू सेठ तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गोलू को चार साल का बेटा व दो साल की एक बेटी है। वह बार-बार लोगों से पूछ रहा था कि पापा को क्या हुआ है? वहीं, परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल रहा। पत्नी प्रतिमा बदहवास रही। युवक की अचानक मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed