फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Accident Bikes collide SI posted in Pratapgarh dies attend grandmother thirteenth day ceremony

UP Accident: एक साथ भिड़ी तीन बाइक, प्रतापगढ़ में तैनात एसआई की मौत; दादी की तेरहवीं में शामिल होने आया था

Wed, 10 Sep 2025 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सड़क हादसे में एसआई की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
UP Accident Bikes collide SI posted in Pratapgarh dies attend grandmother thirteenth day ceremony
सड़क पर गिरी बाइक और एसआई की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Bhadohi: कोतवाली क्षेत्र के नरथुआं-उगापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दोपहर में बाइकों की टक्कर में उप निरीक्षक राजन बिंद 32 निवासी हीरापुर की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज से बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


औराई के हीरापुर उगापुर गांव निवासी राजन बिंद प्रतापगढ़ में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। वह अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए चार दिन पूर्व घर आए थे। बुधवार को औराई किसी काम के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही नरथुआ पेट्रोल पंप के सामने बाइक से सड़क पार होने लगे उसी दौरान विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बाईक ने टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े तो वहीं दूसरी बाइक रौंदते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन


 घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में उन्हें एक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed