{"_id":"31ac6fa8894b92ab1ead4219a2be8490","slug":"unseasonable-rains-raised-the-hackles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बरसात ने बढ़ा दी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बरसात ने बढ़ा दी मुश्किलें
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवारे भर तक मौसम साफ रहने के बाद सोमवार की सुबह एक बार फिर करवट ले लिया। सुबह से शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने दोपहर तक बारिश का रूप धारण कर लिया। अचानक हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। मड़ाई के लिए काटी गई फसल के बोझ में पानी पड़ने से सड़ने की आशंका सताने लगी है। खलिहानों में रखी गई फसल को भी बारिश नुकसानदायक होगा।
मार्च का महीना किसानों के लिए मुश्किल लेकर आया है। महीने भर के अंदर सोमवार सुबह तीसरी बार बारिश होने से किसान परेशान हो गए। मार्च के पहले सप्ताह में बारिश संग चक्रवाती तूफान से गिर चुकी फसलों को लेकर परेशान किसान कुछ दिन शांत रहे लेकिन पखवारा पहुंचते-पहुंचते एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी।
गेहूं, सरसो, अरहर, चना, मटर समेत अन्य तिलहनी फसलों के नुकसान का किसान अभी आकलन भी नहीं कर पाए थे कि सोमवार की सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और गिरी गेहूं की फसल काटने की जुगत में लगे किसानों को बारिश ने तगड़ा झटका दिया है, जो फसलें खेतों में काटकर छोड़ी गई हैं उनके लिए बारिश नुकसानदायक हो गई है।
विज्ञापन
खलिहान में रखी गई फसलों के लिए भी बारिश हानि पहुंचाएगी। हालांकि सोमवार शाम में आसमान साफ हुआ लेकिन ठंडी हवाए चलने से किसानों की परेशानी कम नहीं हुई है। परऊपुर के प्रगतिशील किसान रामेश्वर सिंह ने कहा कि पहले ही मौसम की बेरूखी से काफी नुकसान हो चुका है। बारिश अगर रूक-रूककर होती रही तो भारी नुकसान होगा।
उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने बताया कि बेमौसम बारिश से काटकर छोड़ी गई फसल के लिए नुकसानदायक है। जो फसलें खेत में खड़ी हैं उसके लिए बारिश नुकसानदायक नहीं है। मौसम साफ होने पर वह सूख जाएगी।