{"_id":"675a823095466cf6f1012d0d","slug":"unopposed-election-fixed-for-all-posts-of-central-bar-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119968-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सेंट्रल बार के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सेंट्रल बार के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने पर चुनाव नहीं होगा, हालांकि जीत की घोषणा उसी दिन की जाएगी। 21 दिसंबर को पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सेंट्रल बार हाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला, अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी, महासचिव मनोज कुमार यादव की उपस्थिति में नाम वापसी की गई। अब अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार द्विवेदी, महासचिव पर सत्य कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए श्यामलाल यादव, उपाध्यक्ष के चार पदों पर सुरेश कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश पांडेय और आशीष कुमार राय बचे हैं।
इसी तरह संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए सतीश कुमार यादव, मनोज पांडेय, विकास पांडेय और कोषाध्यक्ष के लिए नीलेश कुमार सिंह के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी के लिए 12 उम्मीदवार बचे हैं। सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी होने से सबका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 21 दिसंबर को पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।