फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Union Textiles Secretary will inaugurate the expo

केंद्रीय कपड़ा सचिव करेंगे एक्सपो का शुभारंभ

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Union Textiles Secretary will inaugurate the expo
दो वर्ष के बाद 25 मार्च से नई दिल्ली में होने जा रहे इंडिया कारपेट एक्सपो में कुल 199 कालीन निर्यातक अपने स्टालों के माध्यम से मखमली भारतीय कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। कारपेट एक्सपो में सहभागिता के लिए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने 225 कालीन आयातकों के कार्यक्रम को मूर्त रूप दे दिया है, जबकि लगभग 100 वेटिंग में हैं। एक्सपो का शुभारंभ एक दिन पहले 24 मार्च की शाम 5.30 बजे केंद्रीय वस्त्र सचिव यूपी सिंह करेंगे। इसकी जानकारी बुधवार को परिषद के अध्यक्ष उमर हमीद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि फेयर शुरू होने के एक दिन पहले ही कारपेट एक्सपो का शुभारंभ हो जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि 25 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री का शपथग्रहण कार्यक्रम है। इसके चलते केंद्रीय वस्त्र सचिव ने 25 मार्च को कार्यक्रम में पहुंच पाने में असमर्थता जाहिर की थी। ऐसे में एक दिन पूर्व शाम को ही एक्सपो का शुभारंभ कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विकास आयुक्त हस्तशिल्प शांतमनु भी बतौर विशिष्ट अतिथि वहां मौजूद रहेंगे। चेयरमैन ने यह भी बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल 25 मार्च को दोपहर एक बजे एक्सपो का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) प्रशासनिक समिति के सदस्य दो वर्ष बाद होने जा रहे इंडिया कारपेट एक्सपो को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फेयर को सकारात्मक रूप से देखना चाहिए। जिस प्रकार से कोरोना के चलते दो वर्ष से आयातक भारत नहीं आ सके हैं और भारत के निर्यातक भी विदेश दौरा नहीं कर सके हैं, उससे साफ है कि एक्सपो से काफी उम्मीदें हैं। सीईपीसी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस फेयर में देश भर के 199 कालीन निर्यातक भाग लेंगे और स्टालों के माध्यम से अपने नायाब कला, लुभाते रंगामेजी वाले मखमली कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि इन 199 में से 100 प्रदर्शक भदोही जनपद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed