फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck overturned, rail operations disrupted for three hours

अनियंत्रित ट्रक पलटा, तीन घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

Wed, 09 Feb 2022 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturned, rail operations disrupted for three hours
उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड स्थित कंधिया फाटक पर सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रक पलटने से तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जानकारी पर रेलवे और थाना पुलिस ने पहुंच कर क्रेन से ट्रक को फाटक से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि रात लगभग दो बजे लकड़ी लादकर जा रहा ट्रक जैसे ही फाटक को पार कर रहा था उसी समय चालक का नियंत्रण फेल हो गया और ट्रक लकड़ी समेत रेलवे ट्रैक पर पलट गया। फाटक पर तैनात रेल कर्मचारी ने ट्रक पलटने की सूचना भदोही और परसीपुर स्टेशन अधीक्षक को दी। इस बीच तीन-चार ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोके रखा। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव टीम के साथ ट्रक को हटवाकर विभिन्न स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को वाराणसी और प्रयागराज की ओर रवाना कराया। आरपीएफ कंट्रोल प्रभारी लखनऊ सतीश कुमार ने बताया कि चालक रफीक आलम निवासी चेंबरश्रेया-प्रतापगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed