फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck overturned by orange, driver-injured injured

अनियंत्रित होकर संतरे से लदा ट्रक पलटा,चालक-खलासी घायल

Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturned by orange, driver-injured injured
किलापुर में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक से राजमार्ग पर बिखरे संतरे। - फोटो : BHADOHI
कौलापुर। प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर कौलापुर के समीप बुधवार को सुबह संतरे से लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वह कानपुर से कोलकाता जा रहा था। हादसे में ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। पलटे ट्रक से बिखरे संतरे को आते-जाते लोग उठाकर ले जाने लगे।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर स्थित अंडरपास ब्रिज के समीप राजमार्ग पर सुबह उस समय लोगों में अफरातफरी मच गई, जब संतरे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। तब तक आसपास के लोगों ने लगभग 60 पेटी संतरे को गायब कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कानपुर से ट्रक पर संतरा लादकर चालक मोहम्मद शाकिर (30) पुत्र बाबू मियां, खलासी अमन (19) पुत्र एकलाख निवासी कानपुर देहात जैसे ही कौलापुर अंडरपास ब्रिज से पूर्वी छोर पहुंचे, एक अन्य वाहन बगल में आ गया। उसको बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों घायल होकर केबिन में फंस गए। सुबह का समय होने के कारण आसपास के लोगों ने घायलों को बचाने की बजाए संतरे को लूटने में इस कदर लग गए कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हजारों के संतरे गायब हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को केबिन से निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। गनीमन रही कि लाकडाउन में राजमार्ग पर सन्नाटा होने के कारण जाम की स्थिति नहीं बनी। घंटों बाद पलटे ट्रक का राजमार्ग से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed