फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled car rammed into truck due to tire burst, two dead, six serious

Bhadohi News: टायर फटने से अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, दो की मौत, छह गंभीर

Sat, 09 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rammed into truck due to tire burst, two dead, six serious
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवधन गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टायर फटने से अनियंत्रित कार खड़े ट्रक (आयशर) में पीछे से भिड़ गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कानपुर नगर के रहने वाले कार चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से डीघ सीएचसी में घायलों को भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने सभी को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। कार में सवार सभी कलाकार बताए गए हैं, जो वाराणसी में छठ पूजा पर जागरण कार्यक्रम करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छठ महापर्व पर वाराणसी के एक संगठन ने कानपुर के कलाकार विक्की श्रीवास्तव की टीम को गायन के लिए बुक कराया था। बृहस्पतिवार को वह कार यूपी 78 एचटी 1215 से अपने आठ सहयोगियों के साथ वाराणसी आए थे। जहां जागरण कार्यक्रम करने के बाद सभी कार से कानपुर के लिए लौट रहे थे। नवधन के समीप पहुंचे थे कि कार का अगला टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े एक मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में शोभित (30) पुत्र तिलकधारी निवासी घाटमपुर कानपुर, निखिल वर्मा (25) निवासी पनकी कानपुर की मौत हो गई। विक्की श्रीवास्तव (26), उनकी पत्नी नेहा श्रीवास्तव (24) निवासी रतनपुर कानपुर, आकाश कुमार साहू (23) निवासी लाल कॉलोनी कानपुर, राज गौतम (26), प्रीति देवी (23) पत्नी राज गौतम, शनि गुप्ता (21) निवासी खागा कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर सीएचसी डीघ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया। सिर और सीने में गंभीर चोट होने से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। ऊंज के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि कार में कुल आठ कलाकार थे। टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक में भिड़ गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे के उत्तरी लेन पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

---------
तेज आवाज से सहमे लोग, गेट तोड़कर निकाले गए सभी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवधन के पास शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे के समय तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी परेशान हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे आगे बैठे चालक निखिल और शोभित के शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। बाहर निकलने पर सभी घायल हाईवे पर ईधर-उधर लेटकर कराहते दिखे। जिन्हें बाद में एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed