फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled bike overturned in a pit young man died the young man was returning from work from the company

Bhadohi News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, युवक की मौत, देर रात कंपनी से काम करके लौट रहा था युवक

Sun, 04 May 2025 07:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 07:04 PM IST
सार

सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार युवक देर रात कंपनी से काम करके लौट रहा था और उसकी बाइक गड्ढे में गिर गई। जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Uncontrolled bike overturned in a pit young man died the young man was returning from work from the company
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के उगापुर नहरा के पास गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह देर रात किसी कंपनी में काम कर लौट रहा था। उगापुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर निवासी समीर अंसारी पुत्र अब्दुल कयुम (27) सर्रोई के किसी कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


हर दिन वह बाइक से ही घर आता-जाता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार की रात भी वह काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। भदोही-मिर्जापुर सड़क के उगापुर नहर के पास पहुंचा ही था कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह एक गड्ढे में जाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed