फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two youths died after being hit by a train

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train
भदोही। भदोही-जंघई रेल रूट पर इंदिरा मिल ओवरब्रिज के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त जौनपुर जिले के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक की शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले का रामपुर निवासी विपिन कुमार (36) मुंबई में रहता था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वह अपने दोस्त मड़ियाहूं निवासी सुभाष प्रसाद खरवार (42) के साथ भदोही आया था और इंदिरा मिल ओवरब्रिज के पास रेल लाइन पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। इसी बीच एक ट्रैक पर प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तो दूसरे ट्रैक पर समर स्पेशल 04250 ट्रेन आ गई। इसी बीच दोनों युवक समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद मडियाहूं से सुभाष के परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सुभाष के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, विपिन के परिजन अभी रास्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed