{"_id":"d71bf91634e3ea4d112a8f5c4a2ecff3","slug":"two-young-men-killed-in-road-accidents-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
दुर्गागंज तिराहे पर नाराज लोगों ने पुलिस का घेराव कर विरोध जताया। घंटों की मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।
डीघ विकास खंड के सेमराध गांव निवासी कैलाश बिंद पिछले एक दशक से ज्ञानपुर नगर में रहते हैं। उनकी ज्ञानपुर नगर स्थित मिश्रा मार्केट में श्रृंगार की दूकान है। दूकान पर कैलाश के साथ उनका भतीजा सोनू बिंद रहकर हाथ बंटाता था।
दीपावली की रात वह बाइक लेकर कहीं गया था। लौटते समय दुर्गागंज तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही सोनू (17) पुत्र विजय बहादुर बिंद की मौत हो गई।
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने तिराहे पर जाम लगाकर विरोध किया। कोतवाली पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन किया।
सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय और सभ्रांत लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए। बताया जाता है कि सोनू बिंद की बुआ की बालीपुर में शादी हुई है। उसके चाचा कैलाश ज्ञानपुर में ही कई साल से रहते हैं।
विज्ञापन
उन्हीं के साथ काम करने के अलावा सोनू पढ़ाई भी करता था। वहीं दूसरी ओर गोपीगंज थानाक्षेत्र की नथईपुर बाजार के समीप बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से एक आटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इससे आटो चालक पप्पू यादव (35) निवासी नथईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ण गौतम, विजय कुमार, सुरेश मौर्य आदि ने शोक जताया।